बिहार पुलिस कैसे बनें (2024 में) पूरी जानकारी | Bihar police kaise bane

दोस्तों! आज हम बात करेंगे, बिहार पुलिस ( bihar police kaise bane ) के बारे में जैसा की आप जानते हैं कि हमारे समाज में वर्दी का अलग ही रुतबा है, और बहोत से लोगों को वर्दी की चाह भी होती है, जिसे पाने के लिए वो लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। इसमें कुछ सफल होते हैं तो कुछ को विफलता का सामना करना पड़ता है।

ये पोस्ट मैं उन अभ्यर्थियों के लिए लिखने जा रहा हूं जो ये जानना चाहते की बिहार पुलिस कांस्टेबल कैसे बने और इसके आवश्यक मानदंड क्या हैं?

तो चलिए bihar Police kaise bane जानते हैं।

Table of Contents

Bihar Police Constable क्या है

यह बिहार सरकार का एक प्रशासनिक दल है, जिसका काम राज्य एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लागू करना तथा शांति बनाए रखना है।

जैसा की हम सभी जानते हैं, की बिहार सरकार द्वारा हर वर्ष बिहार पुलिस की भर्ती निकाली जाती है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसके लिए आपको बिहार पुलिस भर्ती के official साइट csbc.bih.nic.in  पर जाना होगा।

आइए आगे जानते हैं आवेदन करने की प्रक्रिया।

उसके बाद हम जानेंगे  Bihar Police Qualification , Bihar Police Physical Eligibility (शारीरिक योग्यता) एवं Bihar Police Constable Syllabus ( सिलेबस ) इत्यादि के बारे में।

बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करें

bihar police vacancy 2024 के लिए आवेदन करने के लिए पहले आप सभी जरूरी दस्तावेज ( डॉक्यूमेंट ) निकाल कर रख ले।

10th Marksheet

• 12th marksheet

• AdharCard

• Mobile number

• Photo

• Signature  इत्यादि ।

ये सभी डॉक्यूमेंट अरेंज करने के बाद bihar police constable vaccancy के लिए अप्लाई करने के लिए , बिहार पुलिस के official website csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन सभी जानकारियों को भर कर एवं फोटो और सिग्नेचर को स्कैन कर के अपलोड करदें। तत्पश्चात ऑनलाइन ही आपको आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा, जोकि विभिन्न जातियों के शुल्क भिन्न भिन्न हैं।

बिहार पुलिस आवेदन शुल्क

Category ( कोटि )Apply Fee (आवेदन शुल्क)
Genral/OBC/EBC/EWS/OTHER STATE
CANDIDATE’S
675 रूपया
SC/ST/WOMEN180 रुपया

• Genral / OBC / EBC/ EWS / Other State :

-/ 675

• SC / ST / Women :

-/ 180

Note:- अन्य राज्य के अभ्यर्थियों किसी भी caste के क्यों ना हो उन्हें Genral में ही रखा जाएगा।

बिहार पुलिस के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए।

Bihar police constable vaccancy 2024 के अनुसार आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट किसी भी स्ट्रीम से) किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से होनी चाहिए।

BA वाले अभ्यर्थी भी इस vaccancy को भर सकते हैं, लेकिन उनकी उम्र 25 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ये उम्र सीमा genral के लिए है। आरक्षित वर्ग लिए इसमें छूट है।

Bihar Police Age Limit (उम्र सीमा)

सामान्यत बिहार पुलिस के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। लेकिन अधिकतम आयु विभिन्न जातियों के लिए भिन्न भिन्न निर्धारित की गई है, न्यूनतम आयु सबके लिए एक समान है। आईए जानते हैं।

Category ( कोटि )Age ( उम्र)
GENRAL18-25 वर्ष
OBC/EBC ( MALE )18-27 वर्ष
OBC/EBC ( FEMALE )18-28 वर्ष
SC/ST ( FEMALE/MALE )18-30 वर्ष

Bihar Police Height (बिहार पुलिस हाइट)

Category ( कोटि )Height ( ऊंचाई )
GENRAL/OBC165 Cm
EBC/SC/ST160 Cm
WOMEN (ALL CATEGORY)155 Cm
  • बिहार पुलिस महिला हाइट

सभी category के महिलाओं के लिए बिहार पुलिस में 155cm हाइट मांगा जाता है।

Note:- एक बार पुष्टि के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

बिहार पुलिस के लिए सीना (Chest ) कितना होना चाहिए।

CategoryChest size
Genral / OBC ( बिना फुलाए )81mm
Genral / OBC ( फुलाकर )86mm
SC / ST ( बिना फुलाए )79mm
SC / ST ( फुलाकर )84mm

नोट:- महिलाओं के लिए सीने की मापी नहीं होगी। और महिलाओं का वजन 48 kg से अधिक होना चाहिए।

बिहार पुलिस constable 2023 चयन प्रक्रिया।

बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया चार चरणों में  होता है। हम आपको प्रत्येक चरण के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इसमें पहला लिखित परीक्षा होता है, दूसरा फिजिकल टेस्ट होता है , तीसरा  मेडिकल होता है। उसके बाद एक आखिरी प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है, जो आप लोगों को पता ही होगा।

बिहार पुलिस लिखित परीक्षा।

बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा 100 अंक का होता है, और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। लिखित परीक्षा सिर्फ पास करना होता है। मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा  में प्राप्त अंक के आधार पर बनता है।

Bihar Police Syllabus in hindi ( बिहार पुलिस सिलेबस )

Subjects (विषय)No. Of Questions (प्रश्नों की संख्या)Marks (अंक)
•Hindi
•English
•Mathematics
•Physics
•Chemistry
•Biology
•History
•Geography
•Polity
•Economics
•Genral Studies
•Current affairs
100 Questions 100 अंक

Note:- इसमें नेगेटिव मार्किंग नही होगी।

Bihar Police Physical Eligibility (शारीरिक दक्षता परीक्षा)

यह महत्वपूर्ण चरण है, फिजिकल टेस्ट के अंक ही मेरिट लिस्ट में हमारा स्थान निर्धारित करेंगे। लिखित परीक्षा एक क्वालीफाइंग एग्जाम होता है ,पर मेरिट हमारा फिजिकल टेस्ट बनाता है।

यह 100 अंक का होता जिसमे 50 अंक का दौड़ , 25 अंक का high jump तथा 25 अंक का गोला फेंक टेस्ट होता है। चलिए विस्तार में इन तीनो टेस्ट के बारे में जानते हैं।

Bihar Police Running (बिहार पुलिस दौड़)

Bihar police constable दौड़ का मापदंड पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग है। आइए पहले जानते हैं, पुरुषों के लिए ये मापदंड क्या हैं।

Bihar police running time (पुरुष अभ्यर्थी के लिए दौड़)

पुरुष अभ्यर्थी के लिए 1 मिल या 1.6 km दूरी अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी पड़ती हैं, 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित कर दिए जाते हैं।

Time ( समय )Marks (अंक)
5 मिनट से पहले ।50 अंक
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकेंड तक40 अंक
5 मिनट 20 सेकेंड से अधिक और 5 मिनट 40 सेकेंड तक।30 अंक
5 मिनट 40 सेकेंड से अधिक और 6 मिनट तक। 20 अंक

Bihar Police Running Time (महिला अभ्यर्थी के लिए दौड़ )

महिलाओं को 1 km की दूरी अधिकतम 5 मिनट में पूरी करनी होगी। 5 मिनट से अधिक समय लेने पर उन्हें असफल घोषित किया जाएगा।

Time ( समय )Marks (अंक)
4 मिनट से कम।50 अंक
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकेंड तक40 अंक
4 मिनट 20 सेकेंड से अधिक और 4 मिनट 40 सेकेंड तक।30 अंक
4 मिनट 40 सेकेंड से अधिक और 5 मिनट तक। 20 अंक

Bihar Police High Jump (बिहार पुलिस ऊंची कूद)

बिहार पुलिस में न्युन्तम पुरुष के लिए high Jump 4 फीट तक कूदना होता है, जबकि महिलाओं को 3 फीट तक कूदना होता है। इससे कम होने पर आपको असफल घोषित कर दिया जाता है।

Bihar Police High Jump (Male) पुरुष के लिए ऊंची कूद।

Height ( ऊंचाई )Marks (अंक)
4 फीट13 अंक
4 फीट 4 इंच17 अंक
4 फीट 8 इंच21 अंक
5 फीट25 अंक

नोट:- न्युनतम 4 फीट कूदना होगा, नहीं तो निष्कासित  कर दिया जाएगा।

Bihar Police High Jump (Female) महिला के लिए ऊंची कूद।

Height ( ऊंचाई )Marks (अंक)
3 फीट13 अंक
3 फीट 4 इंच17 अंक
3 फीट 8 इंच21 अंक
4 फीट25 अंक

नोट:- न्युनतम 3 फीट कूदना होगा, नहीं तो निष्कासित  कर दिया जाएगा।

बिहार पुलिस गोला फेंक ( Bihar Police Shot put  throw )

बिहार पुलिस गोला फेंक में पुरुषों के लिए 16 पौंड के गोले को न्यूनतम 16 फिट फेंकना  होता है, एवं महिलाओं को 12 पौंड के गोले को न्यूनतम 12 फिट फेंकना होता है।

Bihar Police Shot Put Throw (Male) पुरुष अभ्यर्थी के लिए गोला फेंक

Distance ( दूरी )Marks ( अंक )
16 फिट से 17 फिट तक।09 अंक
17 फिट से ज्यादा एवं 18 फिट तक।13 अंक
18 फिट से ज्यादा एवं 19 फिट तक17 अंक
18 फिट से ज्यादा एवं 19 फिट तक21 अंक
20 फिट से ज्यादा।25 अंक

Bihar Police Shot Put Throw(Female) महिला अभ्यर्थी के लिए गोला फेंक

Distance ( दूरी )Marks ( अंक )
12 फिट से 13 फिट तक।09 अंक
13 फिट से ज्यादा एवं 14 फिट तक।13 अंक
14 फिट से ज्यादा एवं 15 फिट तक17 अंक
15 फिट से ज्यादा एवं 16 फिट तक21 अंक
16 फिट से ज्यादा।25 अंक

बिहार पुलिस मेडिकल टेस्ट।

Joining से पहले आपका एक मेडिकल किया जाएगा, इस टेस्ट में पास होने के बाद ही आप ज्वाइनिंग कर पाएंगे, अन्यथा आप निष्कासित हो जाएंगे।

Bihar Police Medical Test

  • आंखों का टेस्ट किया जाएगा।
  • कलर ब्लाइंडनेस की जांच की जाएगी।
  • सुनने की क्षमता अर्थात आपकी कान की जांच।
  • हकलाहट की जांच की जाएगी।
  • नोक नि ( knock knee )की जांच होगी ।

इन सब चीजों का टेस्ट किया जाएगा, और भी जांच होते हैं, मैने जो महत्वपूर्ण थे उनकी जानकारी आपको दे दी है।

बिहार पुलिस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

मेडिकल पूरा होने के बाद ज्वाइनिंग के पूर्व आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आपको अपने सभी document तैयार रखने होंगे। उम्मीदवार का सत्यापन किया जाता है। आप पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन download करके पढ़ सकते हैं।

बिहार पुलिस सैलरी (Bihar Police Salery)

नौकरी पाने से पहले सबको सैलरी जाननी होती है। पर हम आपको सबसे अंत में बता रहें है। इस युग में नौकरी पाना ही मुश्किल हो गया है , तो सैलरी उतनी महत्वपूर्ण नहीं रह जाती जितनी की  सरकारी नौकरी मिल जाना महत्वपूर्ण हो जाती है।

आइए जानते हैं सैलरी के बारे में।

बेसिक पे           –   21700 रूपये

ग्रेड पे               –  2000 रूपये

ग्रॉस सैलरी।      –  30000 रूपये से  40000 रूपये ।

आशा करता हूं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी, और ये जानकारी आपके काम की होगी।

इस पोस्ट में इतना ही,  अब next पोस्ट में मिलते हैं एक नए टॉपिक के साथ। धन्यवाद।

अन्य महत्वपूर्ण आर्टिकल भी पढ़ें।

Rrb Alp सिलेबस हिंदी में।
Bihar Daroga सिलेबस हिंदी में।
Beo सिलेबस हिंदी में।

FAQs :-

बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए

बिहार पुलिस के लिए 12th पास होना चाहिए , किसी भी विषय से।

बिहार पुलिस महिला हाइट

महिला के लिए 155 cm हाइट होना चाहिए बिहार पुलिस के लिए।

बिहार पुलिस में कितना उम्र चाहिए

बिहार पुलिस में जनरल 18-25 वर्ष OBC के लिए 18-27 और एससी/एसटी के लिए 18-30 वर्ष होना चाहिए।

बिहार पुलिस Age

बिहार पुलिस में जनरल 18-25 वर्ष OBC के लिए 18-27 और एससी/एसटी के लिए 18-30 वर्ष होना चाहिए।

बिहार पुलिस हाइट

पुरुष के लिए जनरल और ओबीसी के लिए 165cm और एससी/एसटी के लिए 160 cm चाहिए।

 

Leave a Comment