Clerk Kya Hota Hai : जब कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी के बारे में सोचता है, तो अक्सर उसके दिमाग मे यह सवाल आता है, की क्लर्क क्या होता है, एवं इसके कार्य क्या होते हैं? तो आज के पोस्ट में हम आपको बताएंगे की CLERK Kya Hota Hai एवं क्लर्क से संबंधित सभी जानकारी।
क्लर्क का पद सभी विभाग मे होता है , जैसे रेलवे, बैंक ,अस्पताल , पुलिस विभाग इत्यादि मे होता है। यह पद सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर मे होता है, जो ग्रुप C के अंदर आता है। इनका कार्य मुख्यतः कंप्युटर पर होता है, इन्हे Files का रख रखाव का काम करना एवं उनकी एनर्टी इत्यादि करना होता है।
क्लर्क क्या होता है ( CLERK Kya Hota Hai )
क्लर्क का पद सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्र मे होता है, जो हर विभाग मे देखा जाता है। इसे हिन्दी मे लिपिक कहते हैं। यह एक ग्रुप C का पद है, इनका कार्य मुख्यतः कंप्युटर पे किया जाता है। यह ऑफिस मे कार्य करते हैं।
दस्तावेजों का प्रबंधन, डाटा एंट्री , मेल करना , पत्र लिखना , ऑफिस इत्यादि के विभिन्न प्रकार के कार्यों को देखना होता है। एक कार्यालय को सुचारु रूप से चलाना और सभी दस्तावेजों का प्रबंधन करना क्लर्क की जिम्मेदारी होती है।
क्लर्क के कार्य
- दस्तावेजों का सही ढंग से प्रबंधन करना
- डाटा का कंप्युटर या फिर फिज़िकल रूप से एंट्री करना
- मेल, मैसेज या फिर फोन कॉल्स का जवाब देना
- बिलिंग करना या फिर किसी प्रकार का रेजिस्ट्रैशन करना
- पुलिस कार्यालय मे FIR दर्ज करना इत्यादि।
- रिपोर्ट तैयार करना
- रिकार्ड और डाटा का प्रबंधन करना इत्यादि।
क्लर्क के प्रकार
विभाग को जिस प्रकार की क्लर्क की जरूरत होती है, वो प्रकार के क्लर्क के लिए वैकेंसी निकालती है।
- Lower Division Clerk
- Upper Division Clerk
- Clerk-Cum-Typist
- Commercial Clerk
- Office Assistant
- Account Clerk इत्यादि।
क्लर्क के लिए योग्यता
क्लर्क के लिए आपको UGC के द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानि GRADUATION करना होगा। एवं आपको टायपिंग टेस्ट भी पास करनी होगी। किसी किसी विभाग मे 12TH पास उम्मीदवार भी क्लर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्लर्क के लिए उम्र
CLERK के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। SC/ST के लिए 5 साल और OBC के लिए 3 साल छूट दी गई है।
क्लर्क की पोस्ट किन किन विभागों मे होती है?
क्लर्क की पोस्ट निम्नलिखित विभागों मे होती है।
- बैंक
- पुलिस विभाग
- चुनाव आयोग
- स्कूल और कॉलेज में
- विश्वविद्यालय में
- CBI में
- सचिवालय में
- डिफेंस विभाग इत्यादि में
क्लर्क की सैलरी कितनी होती है
क्लर्क की सैलरी उसके विभाग पे निर्भर करती है, की वो किस विभाग मे कार्यरत है। भारत मे क्लर्क की सैलरी 21000 से 36000 हजार के बीच होती है। यह सैलरी विभाग और अनुभव पर भी निर्भर करता है।
क्लर्क की चयन प्रक्रिया
क्लर्क के चयन के लिए सभी विभाग मुख्यतः 2 परीक्षा करवाती है, और एक टायपिंग टेस्ट करवाती है। सभी परीक्षा ऑनलाइन कंप्युटर के माध्यम से होती है।
- PRELIMS EXAM (प्रारम्भिक परीक्षा)
- MAINS EXAM (मुख्य परीक्षा)
क्लर्क सिलेबस
क्लर्क की परीक्षा मे मुख्यतः गणित , रीज़निंग ,इंग्लिश इत्यादि से प्रश्न पूछे जाते हैं।जैसे SBI क्लर्क के प्रारम्भिक परीक्षा में 30 अंक की इंग्लिश , 35-35 अंक के गणित और रीज़निंग से से प्रश्न पूछे जाते है।
SBI CLERK PRELIMS परीक्षा सिलेबस :
SBI Clerk Exam Pattern 2025: Prelims | ||||
S. No. | Name of Tests (Objective) | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
1 | English Language | 30 | 30 | 20 minutes |
2 | Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes |
3 | Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
Total | 100 | 100 | 60 minutes |
SBI CLERK MAINS परीक्षा सिलेबस :
SBI Clerk Exam Pattern 2025: Mains | ||||
S. No. | Name of Tests (Objective) | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
1 | Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 minutes |
2 | General English | 40 | 40 | 35 minutes |
3 | Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 minutes |
4 | General/Financial Awareness | 50 | 50 | 35 minutes |
Total | 190 | 200 | 2 Hours 40 Minutes |
आशा करता हूँ, आपको ये पोस्ट CLERK KYA HOTA HAI पसंद आया होगा। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो आप हमसे जुड़ सकते हैं । जिससे आपको ऐसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे। सबस्क्राइब करने के लिए दायें साइड मे नीचे एक बेल का ICON होगा उसपे क्लिक करके सबस्क्राइब कर लें।
बेसिक विद्या पर ये भी पढ़ें:
FAQs:
CLERK in hindi
क्लर्क को हिन्दी में लिपिक कहते हैं।
क्लर्क के लिए योग्यता
क्लर्क बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होना चाहिए , एवं आपको टायपिंग आनी चाहिए।
क्लर्क क्या होता है
क्लर्क ग्रुप C का पद है। यह एक डेस्क जॉब है, इनका कार्य दस्तावेजों का प्रबंधन करना और डाटा एंट्री करना होता है।