आज हम इस पोस्ट में जानेंगे , Dsp Kaise Bane और इसके लिए आवश्यक योग्यता और सही क्रम क्या होना चाहिए। पुलिस विभाग में ऑफिसर का पद बेहद ही चुनौती पूर्ण एवं महत्वपूर्ण होता है।
डीएसपी (DSP) पुलिस के ऑफिसर रैंक का पद है। इस पद पर मान सम्मान के साथ साथ वेतन भी अच्छा मिलता है। डीएसपी से एक पद उपर SP का पद होता है।
DSP अपने जिले में एसपी के अंदर काम करता है, डीएसपी के अंतर्गत 2 या दो से अधिक पुलिस स्टेशन आते हैं। जिनका संचालन एवं प्रबंधन डीएसपी करता है।
डीएसपी बनने के लिए आपको कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस पोस्ट मे आपको हम बताएंगे की DSP Kaise Bane एवं योग्यता क्या है , सैलरी कितनी मिलती है , एवं अन्य सभी जानकारी।
DSP का फुल फॉर्म (DSP Full Form)
DSP का फुल फॉर्म Deputy Superintendent Of Police और हिन्दी मे पुलिस उपाधीक्षक कहते हैं।
डीएसपी फुल फॉर्म |
---|
DSP FULL FORM | DEPUTY SUPERINTENDENT OF POLICE |
DSP FULL FORM IN HINDI | पुलिस उपाधीक्षक |
DSP बनने के लिए योग्यता (DSP Eligibility)
डीएसपी बनने के लिए आपको पहले ये देखना होगा की आप इसके लिए योग्य हैं या नहीं। जैसे की आपकी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए , उम्र कितनी होनी चाहिए और शारीरिक योग्यता क्या होनी चाहिए इत्यादि।
DSP Qualification (Dsp शैक्षणिक योग्यता)
डीएसपी बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए , किसी भी मान्यता प्राप्त विस्वविद्यालय से आपने स्नातक किसी भी विषय मे पास किया है , तो आप डीएसपी के लिए योग्य हैं।
DSP QUALIFICATION | GRADUATION IN ANY SUBJECT FROM A REPUTED UNIVERSITY |
Dsp Age Limit (Dsp के लिए उम्र)
डीएसपी (dsp) बनने के लिए आपको अपनी उम्र भी देखनी होगी की आपकी उम्र डीएसपी के लिए आवेदन करने के योग्य है , या नहीं Dsp बनने के लिए आपकी उम्र 21 से 37 ( बिहार में ) साल तक होनी चाहिए। ये उम्र सामान्य जाति के लिए है। SC/ST के लिए 5 साल और OBC के लिए 3 साल की छूट दी गई है।
डीएसपी उम्र सीमा (DSP AGE LIMIT) |
---|
CASTE (जाति) | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
GENRAL | 21 साल | 37 साल |
OBC | 21 साल | 40 साल |
SC/ST | 21 साल | 42 साल |
Dsp Height (DSP के लिए ऊंचाई)
डीएसपी बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार की हाइट 168 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवार की 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए। और पुरुष की छाती 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
ऊंचाई : –
- पुरुष : – 168 सेंटीमीटर
- महिला :- 155 सेंटीमीटर
12वीं के बाद डीएसपी कैसे बने (DSP Kaise Bane)
अगर आपने 12वीं किसी भी विषय में की हुई है , तो उसके बाद आपको किसी भी विषय से जिसमे आपकी रुचि हो , उस विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास करें ,
स्नातक पास होने के बाद आप डीएसपी के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे। फिर अपने राज्य द्वारा आयोजित PCS की परीक्षा अच्छे रैंक से पास करके आप DSP बन सकते हैं।
PCS की परीक्षा तीन चरणों मे होती है।
- PRELIMS EXAM (प्रारम्भिक परीक्षा)
- MAINS EXAM (मुख्य परीक्षा)
- IMTERVIEW (साक्षात्कार)
इन तीनों परीक्षा को पास करने के बाद आप डीएसपी बन सकते हैं।
डीएसपी सैलरी (DSP Salary Per Month)
DSP की सैलरी 53100 से 167800 तक हो सकती है। विभिन्न राज्यों मे ये वेतन अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन हर राज्य मे इनका वेतन इसी के आसपास मिलता जुलता होगा।
DSP की तैयारी कैसे करें।
- आप स्नातक में नामांकन लेने के साथ ही डीएसपी के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं, स्नातक मे आपने जो भी विषय लिया है उसे अच्छे से पढ़ें, क्यूंकी वो विषय आपको डीएसपी की परीक्षा मे काम या सकता है।
- तैयारी करने से पहले, उसके बारे मे जानना जरूरी होता है, इसलिए सबसे पहले DSP का सिलेबस और परीक्षा कितने चरणों मे होती है। इसकी जानकारी अवश्य रखें।
- परीक्षा मे पूछे जाने वाले सवाल को समझने के लिए आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को पढ़ सकते हैं।
- DSP की तैयारी के लिए आप इंटरनेट की सहायत ले सकते हैं , जैसे यूट्यूब एक बेहतर विकल्प हो सकता है। या फिर आप ऑनलाइन कोर्स खरीद कर तैयारी कर सकते हैं।
आशा करता हूँ , की ये पोस्ट पसंद आई होगी और आपका प्रश्न DSP KAISE BANE इसका जवाब मिल गया होगा। ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग BASICVIDYA.IN से जुड़े रहिए। किसी प्रकार का सुझाव या प्रश्न हो तो आप कमेन्ट बॉक्स मे पुछ सकते हैं।
बेसिक विद्या पर ये भी पढ़ें।
FAQs:-
Dsp full form in hindi
DSP का फुल फॉर्म DEPUTY SUPERINTENDENT OF POLICE होता है। और हिन्दी में इसे पुलिस उपाधीक्षक कहते हैं।
DSP का फुल फॉर्म
डीएसपी का फुल फॉर्म DEPUTY SUPERINTENDENT OF POLICE होता है।
DSP बनने के लिए योग्यता
DSP बनने के लिए आपको किसी भी विषय से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास करना होगा।
12वीं के बाद डीएसपी कैसे बने
12वीं के बाद आपको , स्नातक (GRADUATION) करना होगा। उसके बाद आपको अपने राज्य की PCS परीक्षा पास करनी होगी।