BEO Syllabus in hindi : BEO एक सरकारी पद है, जो एक प्रखण्ड में मौजूद सभी सरकारी विद्यालयों का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। जिनका कार्य प्रखण्ड मे मौजूद सभी विद्यालयों का संचालन सही ढंग से हो रहा है , या नहीं ये देखना होता है। एवं विद्यालय में सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं को संचालन करवाना भी इनकी ही जिम्मेदारी होती है।
BEO प्रखण्ड में मौजूद सभी विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं, की सभी स्कूल सही ढंग से संचालित हो रहे हैं , या नहीं। एवं सभी योजनाए स्कूल मे चल रही है की नहीं।
अगर विद्यालय मे किसी प्रकार की कोई योजनाओं का लाभ अगर बच्चों को नहीं मिल पा रहा है, तो इस स्तिथि मे BEO विद्यालय के प्रधानचार्य को फटकार लगा सकता है। एवं उनको सख्त हिदायत दे सकता है, की छात्रों को सभी सुविधा मिलनी चाहिए और सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
इससे अंदाज लगा सकते हैं, की BEO का पद कितना सम्मानित और बड़ा पद होता है। आज की इस पोस्ट मे जानेंगे BEO Syllabus के बारे में एवं BEO Full Form, BEO Eligibility इत्यादि के बारे में।
BEO Full Form In Hindi
BEO का फुल फॉर्म BLOCK EDUCATION OFFICER और हिन्दी मे खंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं।
BEO FULL FORM |
---|
BEO FULL FORM | BLOCK EDUCATION OFFICER |
BEO FULL FORM IN HINDI | खंड शिक्षा अधिकारी |
BEO Eligibility ( खंड शिक्षा अधिकारी के लिए योग्यता )
BEO के लिए आवेदन करने से पहले हमे ये जानना जरूरी है, की हम BEO के लिए आवेदन करने योग्य हैं या नहीं। जैसे की शैक्षणिक योग्यता, उम्र इत्यादि। हम इस आर्टिकल में UP में BEO के लिए योग्यता देखेंगे, अन्य राज्यों मे ये भिन्न हो सकती है।
BEO Educational Qualification ( BEO शैक्षणिक योग्यता )
BEO के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.ED करना आवश्यक है। अगर आप ने B.ED नहीं किया है, तो आपके पास सरकारी प्रशिकक्षण कॉलेज या सरकारी बेसिक ट्रैनिंग कॉलेज का L.T डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन दोनों डिग्री के बिना आप BEO के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
BEO Age Limit ( BEO के लिए उम्र सीमा )
BEO के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। यह आयु सीमा सामान्य जाति के लिए है, अन्य जाति के लिए इसमे छूट है।
कोटी (Category ) | अधिकतम उम्र ( Maximum Age ) |
GENRAL( सामान्य ) | 40 साल |
SC/ST | 45 साल |
OBC | 45 साल |
Nationality ( राष्ट्रीयता )
BEO के लिए आवेदन करने के लिए आपको भारत का नागरिक होना आवश्यक है। अन्यथा आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Martial Eligibility ( वैवाहिक योग्यता )
इस पद के लिए शादी शुदा और बिना शादी शुदा दोनों लोग आवेदन कर सकते हैं। जिस व्यक्ति ने दो शादी की है, वो व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकते हैं। और जिस महिला ने ऐसे व्यक्ति सी शादी की है , जिसने पहले से एक शादी किया हुआ है, वो भी ये इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
खंड शिक्षा अधिकारी सैलरी ( BEO Salary )
BEO का पे स्केल 9300-34800 तक हप्ता है। और बेसिक सलेरी इनकी 47600 होती है।
PAY SCALE | 9300-34800 |
BASIC SALARY | 47600 |
BEO Exam Pattern ( BEO परीक्षा पैटर्न )
BEO की परीक्षा दो चरणों मएन होती है। पहला प्रारंभिक परीक्षा और दूसरा मुख्य परीक्षा , पहले इंटरव्यू भी हुआ करता था , फिलहाल ये हटा दिया गया है।
- PRELIMS EXAM ( प्रारंभिक परीक्षा )
- MAINS EXAM ( मुख्य परीक्षा )
BEO Prelims Exam Pattern ( प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न )
प्रारम्भिक परीक्षा 300 अंकों की होती है। इसमे सामान्य अध्ययन के कुल 120 प्रश्न होते हैं , जो बहु वैकल्पिक होते है। यह परीक्षा क्वालिफाईंग होता है। इसका अंक मुख्य परीक्षा मे नहीं जोड़ा जाता है। मेरिट मुख्य परीक्षा के आधार पे बनती है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
सामान्य अध्ययन | 120 | 300 | 2 घंटे |
BEO Mains Exam Pattern ( मुख्य परीक्षा पैटर्न )
प्रारम्भिक परीक्षा मे पास होने वाले लोग ही मुख्य परीक्षा मे भाग लेते हैं। यह कुल 400 अंकों की परीक्षा होती है। इसमे 2 पेपर होते हैं , प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होता है, और दूसरा पेपर सामान्य हिन्दी और निबंध का होता है।
पेपर | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
सामान्य अध्ययन | 40 | 200 | 2 घंटे |
सामान्य हिन्दी और लेख | 40 | 200 | 2 घंटे |
मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन मे 10 प्रश्न 10 अंकों वाले , 10 प्रश्न 6 अंकों वाले एवं 20 प्रश्न 2 अंकों वाले पूछे जाते हैं।
BEO Syllabus ( खंड शिक्षा अधिकारी सिलेबस )
BEO के प्रारम्भिक परीक्षा मे सिर्फ सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। एवं मुख्य परीक्षा मे सामान्य अध्ययन और सामान्य हिन्दी जिसमे सामान्य हिन्दी और निबंध से प्रश्न पूछे जाते हैं।
BEO Syllabus In Hindi ( प्रारम्भिक सिलेबस )
सामान्य अध्ययन :-
- सामान्य विज्ञान
- भारत का इतिहास
- भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय कृषि , वाणिज्य एवं व्यापार
- जनसंख्या, पारिस्थितिक एवं नगरीकरण
- विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
- अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटना
- सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि , उद्योग , व्यापार एवं रहन सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विसिष्ट जानकारी
- प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक अंक गणित बीज गणित व रेखा गणित
BEO Mains Syllabus ( मुख्य परीक्षा सिलेबस )
सामान्य अध्ययन :-
- भारतीय कृषि
- भारतीय राज्यव्यवस्था
- भारत का इतिहास
- भारत का इतिहास
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- अंतराष्ट्रीय मामले और संस्थान
- शिक्षा के क्षेत्र में एक हालिया विकास।
- वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दे और सामाजिक प्रासंगिता के विषय, भारत और विश्व
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी , संचार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकास
- उत्तर प्रदेश की संस्कृति , कृषि , उद्योग व्यापार , रहन सहन और सामाजिक परम्पराओं के बारे में विशिष्ट ज्ञान।
सामान्य हिन्दी- प्रथम खंड
- अपठित गद्यांश का संक्षेपन, उससे संबंधित प्रश्न , रेखांकित अंशो की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।
- शासकीय एवं अर्धसाशकीय पत्र कार्यालय आदेश / ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र संबंधी पत्रलेखन / आलेखन
- वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद ।
- अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द प्रयायवाची शब्द , तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय , विदेशी , वर्तनी, अर्थबोध , शब्द रूप , संधि, समास, क्रियाएं, हिंदी वर्णमाला, विराम चिन्ह , शब्द रचना , वाक्य रचना, अर्थ , मुहावरे एवं लोकोक्तियां, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियां तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होनेवाली अशुद्धियां।
सामान्य हिन्दी- द्वितीय खंड
- A- 1. साहित्य , संस्कृति 2.राष्ट्रीय विकास योजनाएं / क्रियान्वयन 3. राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय , सामयिक सामाजिक समस्याएं / निदान
- B- 1. विज्ञान , पर्यावरण 2. प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण 3. कृषि , उद्योग एवं व्यापार
ये भी पढ़ें।
FAQs:-
BEO full form
BEO का फुल फॉर्म BLOCK EDUCATION OFFICER होता है।
BEO full form in hindi
BEO का फुल फॉर्म BLOCK EDUCATION OFFICER होता है। और हिन्दी मे इसे खंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी के लिए योग्यता
खंड शिक्षा अधिकारी के लिए आवेदन करने के लिए आपको B.ED करना होगा या फिर आपके पास सरकारी प्रशिक्षण कॉलेज या सरकारी बेसिक ट्रैनिंग कॉलेज का L.T डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
खंड शिक्षा अधिकारी सैलरी
खंड शिक्षा अधिकारी की शुरुआत मे सैलरी 47600 रुपया होता है।