Padhai Me Man Kaise Lagaye या पढ़ाई में तेज कैसे बने? यह सवाल हर एक बच्चे के मन मे होता है। हर बच्चा जो किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, वो चाहता है अधिक से अधिक समय तक पढ़ाई करें, औरों की तुलना मे बेहतर और पढ़ाई मे तेज हो सकें।
लेकिन जब भी बच्चे पढ़ने बैठते हैं, तो कुछ ही देर बाद उनका मन नहीं करता पढ़ने का और अगर आपका मन नहीं है, कर रहा है तो उस स्तिथि मे पढ़ी हुई चीज भी बाद मे याद नहीं रहती।
आपका पढ़ाई मे मन न लगने का बहोत से कारण हो सकते हैं , जैसे आपका ध्यान पढ़ते वक्त अन्य किसी चीज पर हो जिससे आपका मन भटक रहा हो, या जहां आप पढ़ने बैठे हों वहाँ का माहौल शांत न हो, या आपके मन मे कुछ चल रहा हो , किसी चीज को लेके चिंतित हो इत्यादि कारण हो सकते हैं।
क्या आप पढ़ाई मे तेज बनना चाहते हैं?, क्या आपको पढ़ाई मे मन लगाना है?, क्या परीक्षा मे आपको अच्छे अंक लाना है? तो इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढिए , हम इस पोस्ट मे आपको कुछ ऐसे टिप्स एण्ड ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपके परीक्षा मे बहोत अच्छे अंक आएंगे।
पढ़ाई करने का उद्देश्य
पढ़ाई में तेज कैसे बने? ये जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि आपका पढ़ने का उद्देश्य क्या है , क्यूंकी आप जब तक कोई लक्ष्य नहीं बनाओगे तब तक आपका बिल्कुल मन नहीं लगेगा पढ़ने मे।
अगर आपको पढ़ने मे मन लगाना है , तो एक लक्ष्य रखिए , जो की मुश्किल हो पर असंभव नहीं और जब भी आपका मन भटके पढ़ाई से तो आप उस लक्ष्य को याद कीजिए आखिर आपको क्यूँ पढ़ना है। जिससे आपके अंदर एक ऊर्जा आए और उस लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत करें।
या फिर आपका सपना हो की आप पढ़ाई करके कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं, और अपने माँ-बाप का नाम रौशन करना चाहते हैं , तो आपको जब भी मन न लगे पढ़ाई मे तो अपने माँ बाप के बारे मे सोचिए जिससे आपका मन न भटके।
पढ़ाई में तेज कैसे बने?
अगर आप पढ़ाई में तेज बनना चाहते हैं , तो आपको अन्य बच्चों की अपेक्षा अधिक मेहनत और सही मार्गदर्शन की जरूरत होगी। सभी की बुद्धि एक समान नहीं होती कोई तेज होता है तो कोई कमजोर पर इसका मतलब यह नहीं है की कमजोर बच्चे तेज नहीं हो सकते।
उन्हे थोड़ी अधिक मेहनत और स्मार्ट स्टडी करनी होगी एवं कुछ टिप्स एण्ड ट्रिक्स जो आपको पढ़ने मे मदद करेंगी , जिससे आपका पढ़ाई मे मन लगे एवं आपका ध्यान न भटके।
पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? , एवं पढ़ाई में तेज कैसे बने? ये जानने के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें।
बड़ा लक्ष्य (Goal) सेट मत करो।
अगर पढ़ने के लिए आप कोई गोल सेट कर रहें हैं, तो कोई बड़ा गोल सेट मत करिए। अक्सर ये होता है की उत्तेजना मे लोग गोल सेट कर लेते हैं की कल से 5 घंटे पढ़ेंगे। इससे ये होता है , की जब आप पढ़ने बैठते हैं , तो आपको 5 घंटे सोच कर ही पढ़ने के मन नहीं करता पढ़ने का।
जब आप का मन नहीं लगता है पढ़ने में, तो आप सोचते हो अब कैसे करूंगा पढ़ाई , 5 घंटे का गोल सेट किया था एक घंटे भी पढ़ाई नहीं हो प रही है।
इससे ये समझ आता है, की जिन लोगों को 2-3 घंटे भी पढ़ने की आदत न हो , वो 5 घंटे कैसे पढ़ सकते हैं। इसलिए छोटा GOAL सेट कीजिए फिर धीरे धीरे अपने पढ़ने के समय को बढ़ाइए।
पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?
सबसे मुश्किल काम है, किसी आदत को छोड़ना या फिर किसी आदत को लगाना, इसी प्रकार पढ़ाई मे आदत लगाना भी मुश्किल पर जब लग जाती है , तो पढ़ाई मे इतना मन लगता है, उसे छोड़ने का मन नहीं करता है।
इसकी आदत लगाने के लिए बस आपको जितना देर ही पढ़ने का मन करता है , उतना देर ही पढ़ें, जैसे आपको 5 मिनट पढ़ना है तो उतना ही पढ़ें , पर जो पढ़ रहें है , ईमानदारी से पढे और ध्यान से पढ़ें। ऐसे ही आप डेली करें , प्रति दिन जब आप पढ़ोगे तो धीरे धीरे ये समय खुद बढ़ता जाएगा और आपको आपकी पढ़ाई से प्यार हो जाएगा और आप चाह कर भी पढ़ाई छोड़ नहीं पाओगे।
DISTRACTION से बचें और पढ़ाई पे फोकस करें।
पढ़ाई मे जो सबसे बढ़ी बाधा है, किसी कारण वश हमारा ध्यान भटकना जिसके कारण हम पढ़ाई मे मन नहीं लगा पाते हैं। यह डिस्ट्रैक्शन दो प्रकार के होते हैं, एक एक्सटर्नल डिस्ट्रैक्शन दूसरा इन्टर्नल डिस्ट्रैक्शन दोनों डिस्ट्रैक्शन हमे पढ़ने मे डिस्टर्ब करते हैं।
EXTERNAL DISTRACTION: हम जब पढ़ने बैठते हैं , तब हमारा ध्यान केवल और केवल पढ़ने पे हो इसके लिए आपको आपके आसपास टीवी या फोन या फिर कोई भी चीज जो आपका ध्यान भटका सकती है , उसे खुद से दूर रख दें। और एक शांत जगह पर आराम से बैठ कर पढ़ें। और उस वक्त फोन को साइलन्ट मे करके किसी कोने मे रख दें और जब तक आप पढ़ के उठ न जाएं तब तक फोन को हाथ तक न लगाएं।
INTERNAL DISTRACTION: इससे पीछा छुड़ाना थोड़ा कठिन है , पर आपको इसे भी कंट्रोल करना होगा। जैसे आप किसी चीज को लेके परेशान हैं , अपने भूतकाल में हुए कुछ गलतियों के कारण आप सोच के परेशान हैं या फिर अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं , तो आपको ये सब सोचना बंद करना होगा।
क्यूंकी आप के सोचने से कुछ सही नहीं होगा आपको कुछ करना होगा जिससे आपके जीवन मे कुछ अच्छा हो सके। अगर आप के दिमाग मे कुछ और ही चीज चल रही है , तो आपकी पढ़ाई खराब होगी इसलिए सोचने से कुछ अच्छा नहीं होगा बल्कि आपका समय और मानसिक स्तिथि दोनों खराब होगी। इसलिए कोई भी चीज हो , भले आपको प्यार मे धोखा मिल हो , या फिर कोई और चीज परेशान कर रही है , तो उसे दिमाग से निकाल दें।
एक ही दिन मे एक ही विषय को बार बार मत पढ़ें।
जब आप पढ़ाई करते हैं , और आप एक दिन मे कई घंटे पढ़ने का सोचते हैं, तो एकही विषय को बार बार न पढ़ें। आधे या एक घंटे का टाइम टेबल लेके चलें , की पहले 1 घंटे या आधे घंटे गणित पढ़ना फिर कोई दूसरा फिर आधे एक घंटे बाद कोई तीसरा इस प्रकार आप एकही ही विषय को बार बार पढ़कर बोर नहीं होंगे।
पढ़ाई करने के दौरान समय समय पर एक छोटा सा ब्रेक लें।
पढ़ाई के दौरान ब्रेक लेना बेहद ही जरूरी है, इससे पढ़ा हुआ चीज आपको याद रहता है। जबरदस्ती और मजबूरी मे पढ़ी हुई छीजे जल्दी भूल जाते हैं लोग। इसलिए पढ़ाई करते वक्त समय समय पर ब्रेक अवश्य लें । पढ़ाई करते करते अगर आपको प्यास लगती है , तो आप एक छोटा सा 5 मिनट का ब्रेक लें और पानी पियें। और जब आपको पढ़ते पढ़ते ऐसा लगे की बहोत देर से पढ़ रहें तो भी आप 5 मिनट का समय लेके आराम कर सकते हैं।
पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल बनाना जरूरी है।
पढ़ाई हो या फिर कोई दूसरा काम , अगर आप उस काम को ईमानदारी और डिसिप्लिन के साथ करते हैं तो आपको उसका फल जरूर मिलता है , इसलिए पढ़ाई मे डिसिप्लिन होना जरूरी है। और उसके लिए आपको एक टाइम टेबल बनाना पड़ेगा , और डेली उस टाइम आपको पढ़ाई करनी होगी। जरूरी नहीं की आप सुबह उठ कर ही पढ़ें। आपका मन जिस समय पढ़ने का करता है, उसी समय पढ़ें। रात मे मन लगता है , तो रात के लिए टाइम टेबल बना लें।
शांत माहौल में पढ़ने बैठें।
जब आप पढ़ने जाते हैं , तो आप ऐसे जगह को चुनिये जहां शांति हो। जिससे आप पढ़ने बैठे तो कोई शोरगुल न हो और कोई भी आपको डिस्टर्ब न करें। शांत जगह पे बैठने से आप पढ़ाई पे अच्छे से फोकस कर पाओगे।
पढ़ाई के दौरान नोट्स बनाएं।
जब आप पढ़ने बैठते हैं , और कोई चीज पढ़ रहे होते हैं चाहे वो किताब से पढ़ रहे हों या फिर किसी ऑनलाइन टीचर से तो आप नोट्स जरूर बनाएं। क्यूंकी जब आप पढ़ते हैं, और उसके दौरान महत्वपूर्ण चीजों के लिए नोट्स लिखते जाते हैं, तो वो चीजें आपको जल्दी याद हो जाती है, और वो नोट्स रिवीजन के दौरान भी आपकी काफी मदद करती हैं।
नींद अच्छी लें।
आपकी पूरी दिनचर्या मे सबसे महत्वपूर्ण चीज है नींद , और अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आप का किसी भी काम मे मन नहीं लगेगा। इसलिए एक विद्यार्थी को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी है। आप चाहे कितने भी घंटे पढ़ो, पर 8 घंटे सोना जरूरी है। अगर आप 8 घंटे नहीं सोते हैं, तो आपका मन किसी भी काम मे नहीं लगेगा।
अच्छी डाइट लें।
जिस प्रकार पढ़ाई के लिए अच्छी नींद जरूरी है, उसी प्रकार हमारा सही समय पर भोजन और भोजन में पौस्टिक आहार का होना भी बेहद जरूरी है। भोजन मे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लें, और मीठे चीजों से दूर रहें। प्रोटीन और ड्राइ फ्रूइट्स अपने भोजन मे शामिल कर सकते हैं। चावल कम खाएं , क्यूंकी चावल में फैट होता है, और चावल खाने के बाद नींद आने लगती है। इसलिए हमेशा रोटी खाएं।
जैसे :- अंडा , मछली ,चना , और हरी साग सब्जियां, दाल , सोयाबिन, दूध, बादाम इत्यादि।
पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र
पढ़ाई में मन लगाने के कई मंत्र हैं:-
- ओम महासरस्वते नमः – इस मंत्र का बार बार जाप करें।
- एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् । गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।
- सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा - ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।
इन मंत्रों के उचारण से ज्यादा आपको पढ़ाई पे ध्यान देना। मंत्र आपकी एकाग्रता को बढ़ाएगा , पर पढ़ाई आपको करनी होगी।
आशा करता हूँ, आपको ये ब्लॉग , पढ़ाई में तेज कैसे बने? पसंद आया होगा। इसी प्रकार के अन्य पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। समय समय पर शिक्षा से जुड़ी चीजें हिन्दी में आपको बताते रहेंगे। अगर आप किसी अन्य विषय पर ब्लॉग चाहते हैं, तो कमेन्ट बॉक्स मे बता सकते हैं।
बेसिक विद्या पर ये भी पढ़ें।
FAQs:-
पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?
आप अगर थोड़ा थोड़ा ही रोज 21 दिन तक पढ़ते हैं , तो आप को पढ़ाई की लत लग जाएगी। इसलिए आप डेली 30 मिनट भी पढ़ते हैं, तो धीरे धीरे आपको लत लग जाएगी, फिर आप अपने पढ़ने के समय को भी बढ़ा सकते हैं।
पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा